
Jaipur News : फार्मासिस्ट भर्ती 2023 संघर्ष समिति की ओर से फार्मासिस्ट भर्ती की प्रोविजनल चयन सूची जारी करवाने और नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर 21 फरवरी से राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। समिति के सदस्य विनोद मीना ने बताया कि औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता सकारात्मक रहने पर आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट भर्ती-2023 के अंतर्गत 1517 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने वाले करीब 843 अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच के लिए 20 टीमों का गठन किया गया है। माना जा रहा है कि दस्तावेज का सत्यापन समय पर हुआ तो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले नियुक्ति दी जा सकती है।
Published on:
28 Feb 2024 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
