प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सतीश पूनियां, राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला जेईसीसी पहुंचा। जहां पर पीएम मोदी ने तीन दिन तक चलने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया।