जयपुर। अमरूदों के बाग में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के लाभार्थी सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर चल रहा है। खासतौर पर सुरक्षा में सेंधमारी को रोकने के लिए वाहनों की जांच, लोगों की जांच को सख्ती और गंभीरता से की जा रही है। शहर के अंदर आने वाले रास्तों को सील कर दिया है, वहीं सभी जगहों पर जांच की जा रही है।