28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज, पूर्व सीएम वसुधंरा राजे ने किया ट्वीट

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज, पूर्व सीएम वसुधंरा राजे ने किया ट्वीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

anandi lal

•

Updated: 8 Aug 2019, 7:52 PM IST

PM Modi

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज, कई दिग्गजों ने ट्वीट कर दी जानकारी

जयपुर। जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 A हटाने के बाद देशभर में खुशियां मनाई गई। इसके चलते राजस्थान के लोगों ने भी मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर देश की खुशियों में शरीक हुए। धारा 370 हटाने के बाद पहली बार पीएम मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) का गुरुवार रात 8 बजे जनसंबोधन है। प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर पीएम के जनसंबोधन की जानकारी दी है। सात ही हनुमान बेनिवाल ने भी रिट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर पीएम मोदी के संबोधन की जानकारी दी है। पीएमओ के ट्वीट में कहा गया है कि, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।’’राजस्थान की पूर्व सीएम ने भी पीएम मोदी के राष्ट्र को संबोधन को लेकर ट्वीट किया है। राजे ने लोगों से पीएम के भाषण को सुनने की बात कही है। इसके अलावा हनुमान बेनीवाल ने भी प्रधानमंत्री के जनसंबोधन को लेकर रिट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री मोदी जनसंबोधन में कर सकते हैं ये बातें

पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने के दौरान जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे संबंधी आर्टिकल370 को समाप्त करने के संबंध में बात कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले के बारे में देश की आवाम् को अवगत करा सकते हैं।

बता दें कि देश की संसद ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे संबंधी आर्टिकल 370 को ( Article 370 ) समाप्त करने के प्रस्ताव के संबंध में संकल्प व दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित विधानसभा वाला प्रदेश होगा। जबकि लद्दाख केंद्र शासित तो होगा लेकिन विधानसभा वीहिन होगा।

पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के बाद ये पहला संबोधन है। इसके कुछ दिन बाद ही 15 अगस्त को भी लाल किले की प्राचीर से मोदी को देश को संबोधित करना है।