24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Live Blog / Rajasthan / Jaipur / भजनलाल सरकार को 1 साल पूरे, जयपुर में PM मोदी का भव्य कार्यक्रम, 100000000000 से अधिक की मिली सौगात

भजनलाल सरकार को 1 साल पूरे, जयपुर में PM मोदी का भव्य कार्यक्रम, 100000000000 से अधिक की मिली सौगात

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पीकेसी-ईआरसीपी के पहले फेज का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 17 Dec 2024, 3:25 PM IST

PM MODI

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पीकेसी-ईआरसीपी के पहले फेज का शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट में देरी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाधान की जगह राज्यों के बीच जल विवाद को बढ़ावा देती रही है।

पीएम मोदी ने भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर दादिया गांव में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्र और राज्य की 46 हजार करोड़ से ज्यादा योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। बता दें कि पीएम मोदी 9 दिन में दूसरी बार जयपुर आए हैं। इससे पहले वे राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के उद्घाटन के लिए जयपुर पहुंचे थे।

17 Dec 2024, 2:19 PM IST

कांग्रेस समाधान के बजाय विवाद को देती थी बढ़ावा- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिन नदियों में जरूरत से ज्यादा पानी है। उसको सूखाग्रस्त क्षेत्र तक पहुंचाया जा सकता है। कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की मुश्किलें कम करना नहीं चाहती थी। नदियों का पानी बेकार चला जाता था और किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता था। कांग्रेस समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को बढ़ावा देती रही।

17 Dec 2024, 1:46 PM IST

pm modi-1

नए एक्सप्रेस से राजस्थान को होगा फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान को सड़क, रेल और हवाई यात्रा में सबसे कनेक्ट राज्य बनाना है। यह हमारा संकल्प है। राजस्थान दिल्ली-बड़ोदरा और मुंबई जैसे बड़े औद्योगिक केद्रों के बीच स्थित है। यह राजस्थान के लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर है। राजस्थान से जोड़ने वाला जो नया एक्सप्रेस बन रहा है। यह देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस में से एक है।

चार जिलों के किसानों की राह होगी आसान

उन्होंने कहा कि नदी पर बड़ा पुल बनने से सवाई माधोपुर, बूंदी, टोंक और कोटा जिलों को लाभ होगा। इन जिलों के किसानों के लिए दिल्ली-मुंबई और बड़ोदरा की बड़ी मंडियों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जोधपुर रिंग रोड से पाली, बाड़मेर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है। इससे जोधपुर आने वाले पैरों को बहुत सुविधा होगी। यहां कार्यक्रम में लाखों भाजपा का कर्तव्य मेरे सामने मौजूद है।

17 Dec 2024, 1:32 PM IST

कांग्रेस ने 5-6 दशक में किया जितना काम, उतना हमने 10 साल में कर दिया

पीएम मोदी ने ईआरसीपी को लेकर कहा कि राजस्थान के लोगों के आशीर्वाद से बीते 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। इन 10 सालों में हमने देश के लोगों को सुविधा देने पर बहुत जोर दिया है। आजादी के बाद 5-6 दशकों में कांग्रेस ने जो काम किया। उससे ज्यादा काम हमने पिछले 10 सालों में करके दिखाया है।

राजस्थान से बेहतर कौन समझ सकता है पानी का महत्व

पीएम मोदी ने कहा कि पानी का महत्व राजस्थान से बेहतर कौन समझ सकता है। दुनिया के कई क्षेत्र में भयंकर सूखा पड़ता है। दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में हमारी नदियों का पानी बिना उपयोग के ही समंदर में चला जाता था। इसलिए जब अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार थी। तब उन्होंने नदियों को जोड़ने का विजन रखा था। इसके लिए एक विशेष कमेटी भी बनाई थी।

17 Dec 2024, 1:22 PM IST

राजस्थान उपचुनाव में भाजपा को मिला लोगों का साथ

पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल में हिंदुस्तान में ऐसा नहीं हुआ, 60 साल बाद भारत की जनता ने तीसरी बार केंद्र में हमारी सरकार बनाई है। लगातार तीसरी बार देशवासियों की सेवा करने का अवसर और आशीर्वाद मिला है। अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई और चुनाव नतीजे के हिसाब से देखे तो वहां भी लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है। हरियाणा में भी पहले से ज्यादा बहुमत लोगों ने दिया है। राजस्थान उपचुनाव में भी हमने देखा है कि कैसे भाजपा को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया?

पीएम मोदी ने वसुंधरा राजे का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि पहले भैरोंसिंह शेखावत ने राजस्थान में विकास की सशक्त नींव रखी। उसके बाद वसुंधरा राजे ने कमाल संभाली और सुशासन की विरासत को आगे बढ़ाया। अब भजनलाल की सरकार सुशासन की धरोहर को और मजबूत करने में जुटी हुई है।

पेपर लीक पर भी बोले पीएम मोदी

पेपर लीक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं के बहुत अन्याय किया। पेपर लीक और भर्तियों में घोटाला राजस्थान की पहचान बन चुकी थी। लेकिन, भाजपा ने सत्ता में आते ही इसकी जांच शुरू की और कई गिरफ्तार हुई। इतना ही नहीं बीजेपी सरकार ने एक साल में हजारों भर्तियां निकाली है और पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं भी हुई है।

महंगे पेट्रोल-डीजल से दी राहत

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान को अन्य राज्यों की तुलना में महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ता था। यहां भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान के भाई और बहनों को राहत मिली है। पीएम सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खातों में पैसा भेजती हैं। अब राजस्थान की डबल इंजन सरकार उसमें इजाफा करके अतिरिक्त पैसे जोड़कर किसानों को मदद पहुंचा रही है। कामों को भी यहां डबल इंजन की सरकार तेजी से जमीन पर उतार रही है।

17 Dec 2024, 1:05 PM IST

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: मंच से PM मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के पास दादिया गांव में अपने संबोधन की शुरुआत गोविंद देव जी को मारो घणा-घणा प्रणाम करते हुए की। उन्होने कहा कि राजस्थान की जनता को राजस्थान की भाजपा सरकार को एक साल पूरा करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। एक साल की यात्रा के बाद आप जब लाखों की तादाद में आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। मैं उस तरफ देख रहा था, जब खुली जीप में आ रहा था। शायद जितने लोग पंडाल में हैं, उसे तीन गुना लोग बाहर नजर आ रहे थे। आप इतनी बड़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए हैं, मेरा सौभाग्य है कि मैं आज आपका आशीर्वाद प्राप्त कर सका।

राजस्थान को नई गति देने में जुटी भजनलाल टीम

पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो एक वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति देने में भजनलाल और उनकी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। आज का उत्सव सरकार के एक साल पूरे होने तक सीमित नहीं है। राजस्थान के विकास का भी उत्सव है, अभी कुछ दिन पहले मैं इन्वेस्टमेंट समिट के लिए राजस्थान आया था। देश और दुनियाभर के बड़े-बड़े निवेशक यहां आए थे। आज यहां 45 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण शिलान्यास हुआ है।

21 जिलों में पानी की समस्या होगी दूर

पीएम ने कहा कि पीकेसी-ईआरसीपी प्रोजेक्ट से यहां पानी की चुनौती का स्थाई समाधान होगा। इससे 21 जिलों में पानी की समस्या दूर होगी। साथ ही राजस्थान को निवेश में बल मिलेगा और रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार सुशासन का प्रेरक बन रही है। भाजपा जो भी संकल्प लेती है, ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करती है। आज जो भी कर रहे हैं भाजपा शासन की गारंटी है। तभी तो एक के बाद एक राज्य में आज भाजपा को इतना भारी समर्थन मिल रहा है।

17 Dec 2024, 12:46 PM IST

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: CM भजनलाल ने PM को धन्यवाद किया ज्ञापित

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दादिया गांव में मंच पर सभा को संबोधन देते हुए कहा कि 17 दिसंबर हमारे लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन हमारे लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। क्योंकि केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार के बीच कई प्रोजेंक्ट्स पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। ईआरसीपी को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, एमपी के सीएम मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि आज के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल का राजस्थान को एक और सौगात के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं। क्योंकि आप सभी को पता है कि आपकी प्रेरणा से राजस्थान के अंदर प्रवासी भाई बहनों द्वारा कर्म भूमि से मातृभूमि के कार्यक्रम के तहत राजस्थान के लगभग 45000 गांव में लगभग 650 करोड रुपए के लागत से भूजल पुनर्भरण हेतु रिचार्ज प्लान बनाने के कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज में बताना चाहता हूं कि राजस्थान में लगभग इस तरह के 200 काम चल रहे है।

17 Dec 2024, 12:32 PM IST

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: सीएम भजनलाल ने PM का मंच पर किया स्वागत

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाटिका के पास दादिया में मंच पर पहुंच चुके है। इस दौरान उन्होंने मंच से लोगों को अभिवादन किया। इस दौरान मंच पर राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मंच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन लाल यादव, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सुरेश रावत, झाबर सिंह खर्रा, किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जवाहर सिंह बेढ़म, हीरालाल नागर, एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम मौजूद रहे। सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का मंच पर श्रीनाथ जी की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया।

17 Dec 2024, 11:44 AM IST

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर एयरपोर्ट से दादिया गांव पहुंच चुके हैं।

17 Dec 2024, 11:32 AM IST

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: पीएम मोदी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पीएम यहां से दादिया गांव के लिए रवाना होंगे।

17 Dec 2024, 11:25 AM IST

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: कार्यक्रम में किशनगढ़ से आ रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

 

किशनगढ़ से पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जयपुर रोड टोल प्लाजा पर खड़ी बस से बस टकरा गई, इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। इस हादसे में राजोसी निवासी ग्राम सेवक गोविंद रैगर, लोहरवाड़ा प्रिंसिपल राकेश जीनगर,नसीराबाद निवासी लाधूसिंह रावत घायल हुए हैं

17 Dec 2024, 11:07 AM IST

PM Modi Jaipur Visit Live Updates: पीएम मोदी दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो गए है, वे वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगे। 

17 Dec 2024, 10:57 AM IST

सभा में शामिल होने आ रहे BJP नेता की गाड़ी ट्रक से भिड़ी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर के पास दादिया गांव में होने वाली सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा नेताओं की स्कॉर्पियो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति के पति सहित तीन नेता घायल हो गए।

17 Dec 2024, 10:41 AM IST

12 बजे जयपुर पहुंचेंगे PM मोदी

 

पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है कि 'विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विकसित राजस्थान भी जरूरी है। इसी कड़ी में आज दोपहर 12 बजे जयपुर में राज्य सरकार के ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा। इसमें रेल-सड़क सहित कई परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी सौभाग्य मिलेगा।'

17 Dec 2024, 10:34 AM IST

जयपुर पहुंचेंगे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दादिया में होने वाली सभा में एमपी के सीएम मोहन यादव शामिल होंगे। एयरपोर्ट से दादिया गांव जनसभा स्थल के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव रवाना होने वाले है। उनके साथ में एमपी के जल संसाधान मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद हैं।

17 Dec 2024, 10:13 AM IST

यह एमपी और राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन- MP के सीएम 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर पहुंचकर पीकेसी-ईआरसीपी की सौगात देंगे। जिसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'यह एमपी और राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है। पीकेसी योजना के 'नदी जोड़ो' अभियान के तहत एक एमओयू पर हस्ताक्षर होने वाले हैं, जिसके तहत भारत सरकार एमपी के 11 जिलों और राजस्थान के 13 जिलों को पीने का पानी और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए एमपी और राजस्थान को 17,000 करोड़ रुपये का तोहफा देगी।

17 Dec 2024, 9:56 AM IST

संयम लोढ़ा ने सरकारी कार्यक्रम में रोडवेज के उपयोग पर जताई नाराजगी

 

सिरोही से कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सरकारी कार्यक्रम में रोडवेज की सरकारी सैकड़ों बसों को लगाने पर गंभीर नाराज़गी प्रकट की है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा से फोन पर बातचीत भी की। 

17 Dec 2024, 9:26 AM IST

ऐसे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

 

-भरतपुर संभाग और आगरा रोड से आने वाले वाहन बगराना से रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

-भिवाड़ी, कोटपूतली, शाहपुरा, और दिल्ली रोड से आने वाले वाहन चंदवाजी से 200 फीट एक्सप्रेस हाइवे होते हुए अजमेर रोड से रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

-कोटा संभाग और टोंक रोड से आने वाले वाहन रिंग रोड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

-बीकानेर, सीकर संभाग और सीकर रोड से आने वाले वाहन 14 नंबर एक्सप्रेस पुलिया से 200 फीट एक्सप्रेस हाइवे होते हुए अजमेर रोड से रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

-जोधपुर, अजमेर संभाग और अजमेर रोड से आने वाले वाहन नृसिंहपुरा पुलिया से वर्टिकल स्पाइन रोड, कलवाड़ा टी पॉइंट, मुहाना अंडरपास होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

-जयपुर शहर के वाहन सांगानेर से टोंक रोड, वाटिका मोड और वाटिका रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगे।

17 Dec 2024, 7:41 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को दादिया में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भीड़ जुटना शुरू हो गई है।