प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में 4000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इन पुलिसकर्मियों को शहर, एयरपोर्ट, वीवीआइपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम स्थल तथा एयरपोर्ट का दौरा भी किया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार, सुरक्षा में 12 आइपीएस अधिकारी, 55 एडिशनल एसपी, 86 डिप्टी एसपी, 415 एसआइ-एएसआइ और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे, साथ ही 11 आरएएसी की कंपनी के जवान भी सुरक्षा में रहेंगे।