8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi : राजस्थान के मंदिर में पीएम मोदी ने सीलबंद लिफाफे में चढ़ाएं 21 रुपए! ऐसे खुला राज

भीलवाड़ा आसींद क्षेत्र के मालासेरी देवडूंगरी पर भगवान देवनारायण के मंदिर का दानपात्र खोला गया, आठ महीने पहले पीएम ने पहले चढ़ाए थे 1111 रुपए, फिर सीलबंद लिफाफा भी डाला था दानपात्र में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 25 Sep 2023, 4:04 PM IST

PM Modi : राजस्थान के मंदिर में पीएम मोदी ने सीलबंद लिफाफे में चढ़ाएं 21 रुपए, ऐसा खुला राज

PM Modi : राजस्थान के मंदिर में पीएम मोदी ने सीलबंद लिफाफे में चढ़ाएं 21 रुपए, ऐसा खुला राज

जयपुर। भीलवाड़ा आसींद क्षेत्र के मालासेरी देवडूंगरी पर भगवान देवनारायण के मंदिर का दानपात्र सोमवार को खोला गया। शाम तक दानपात्र में पैसों की गणना की जाएगी। पहले 20 सितम्बर को भादवी छठ पर दानपात्र खोलना था, लेकिन डूंगरी पर भक्तों की भारी भीड़ देखते दानपात्र खोलने में देरी हुई। भगवान देवनारायण के भक्तों को पीएम मोदी के पाती खुलने का बेसब्री से इंतजार है।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेरी आए थे। यहां पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके बाद सीलबंद लिफाफा भी दानपात्र में डाला। यहां पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके बाद सीलबंद लिफाफा भी दानपात्र में डाला था।

दो दान पात्रों में तीन लिफाफे
जानकारी के अनुसार दो दान पात्रों में तीन लिफाफे मिले हैं। इनमें एक लिफाफे में 2100 रुपए निकले। यह लिफाफा सुरेंद्र सिंह झाडावत का बताया जा रहा है। दूसरे लिफाफे में 101 रुपए निकले हैं। वहीं तीसरा लिफाफा जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बताया जा रहा है उसमें 20 का एक नोट और 1 रुपए का सिक्का यानी कुल 21 रुपए निकले हैं।

सुबह से ही उत्साह
इस अवसर पर सुबह से ही भक्तों में काफी उत्साह था। देव नारायण भगवान की पूजा अर्चना के बाद ट्रस्ट सदस्य की उपस्थिति में दान पात्र खोला गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को तिलक लगाया गया।