राजस्थान में 5 जिलों पर फोकस
चिकित्सा विभाग के सूत्रों के मुताबिक केन्द्र सरकार ने देशभर में विभिन्न राज्यों के 115 जिलों को चिह्नित कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, शिशु-मातृ मृत्यु दर के लिहाज से सुदृढ़ बनाने की तैयारी शुरू की है। इनमें राजस्थान के धौलपुर, सिरोही, करौली, बारां और जैसलमेर जिले शामिल हैं।