कमिश्नरेट ने शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया है। इस जाप्ते में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक, हैडकांस्टेबल/ कास्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित होमगार्ड एवं आरएसी कंपनियां तैनात रहेंगी। संबंधित पुलिस उपायुक्तों को अपने अपने क्षेत्र में पुलिस बल का प्रभावी नियोजन कर नववर्ष की पूर्व संध्या के आयोजनों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।