
छबड़ा चिकित्सालय में भर्ती घायल पुलिसकर्मी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मुंडक्या गांव की नदी पर अवैध खनन की शिकायत मिलने पर छबड़ा पुलिस के 2 कांस्टेबल रणवीर सिंह एवं बबलेश मौके पर गए तो वहां जेसीबी मशीन से नदी में अवैध खनन कर रहे लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिस पर छबड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शाम को इस मामले में नक्शा मौका बनाने छबड़ा पुलिस की जीप से 6 से 7 जवान जब गांव की नदी में कार्रवाई कर रहे थे, तभी अचानक पास के मुंडकी गांव के 12 से अधिक लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एएसआइ अभय सिंह एवं कांस्टेबल धन्नाराम गंभीर घायल हो गए। बाद में पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। दोनों गंभीर घायलों का इलाज छबड़ा चिकित्सालय में देर रात तक जारी था। बाद में पुलिस उपाधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत व थानाधिकारी रामानंद यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुआ।
Published on:
20 May 2020 05:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
