इस अवसर पर राठौड ने अधिकारियों को जिलों में प्रभावी मॉनोटरिंग के साथ लाभार्थियों को बिजली, गैस, पानी, कैटलशेड आदि योजनाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश देते हुये कहा कि जिन विकास अधिकारियों ने आवास निर्माण पूर्ण होने के बाद आवस एप पर अपलोड या सूचना नहीं भेजी उन्हें तत्काल चार्जशीट देवें। साथ ही उन्होने कहा कि बनने वाले सभी आवासों की एकरूपता के लिये गाईडलाईन जारी करें। उन्होने गुणवत्ता पूर्ण आवास योजना बनाने के साथ प्रधानमंत्री के गरीब के सिर छत संकल्प को समय पर पूरा किया जायेगा।