सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर ने उन पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से मंगलवार की देर शाम ट्वीट करते हुए लिखा था, 'नीतीश कुमार, मुझे जद (यू) में क्यों और कैसे शामिल किया गया, इस पर झूठ बोलना दिखाता है आप गिर गए हैं। मुझे अपने जैसा बनाने की ये आपकी एक नाकाम कोशिश है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यकीन करेगा कि आप में इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें, जिसे अमित शाह ने आपकी पार्टी में शामिल करवाया। .......................................................................