
पिछले 70 साल से कर रहे थे इंतजार, मंत्री ने घर पहुंच कर दिया मालिकाना हक
जयपुर। खाद्य एवं नागरिक अपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास बनीपार्क के जयपुरिया परिवार के घर 9 पट्टे लेकर पहुंचे। 70 साल के लंबे इंतजार के बाद जब जयपुरिया परिवार को 9 अलग—अलग पट्टे मिले तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मंत्री ने अपने हाथों से 9 भाइयों को ये पट्टे दिए।
मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बताया कि बनीपार्क में रहे रहे जयपुरिया परिवार के लोग पिछले 70 सालों से अपने मकान के पट्टे का इंतजार कर रखे थे। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत इन लोगों को पट्टे दिए गए। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लोगों को उनके मकानों के पट्टे दिए जा रहे है। लोगों को घर जाकर भी पट्टे दिए जा रहे है। इस दौरान विधायक अमीन कागजी, पार्षद मनोज मुद्गल, रेणू सैनी भी मौजूद रहे।
खुद के निवास पर भी बांटे 136 लोगों को पट्टे
मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने अपने निवास पर 136 लोगों को पट्टे बांटे। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सिविल लाइंस क्षेत्र के 136 लोगों पट्टे दिए गए है। मजदूर नगर, शास्त्री नगर, सोढाला, राजीव नगर व अशोक पुरा क्षेत्र के लोगों को पट्टे दिए। इस दौरान पार्षछ मनोज मुद्गल आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग को घर बैठे मिला पट्टा
उधर ग्रेटर नगर निगम ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत को मानसरोवर जोन के भांकरोटा वार्ड नं. 65 के निवासी दिव्यांगजन पियूष श्रीमाली को पर्यवेक्षक श्याम सिंह पुरोहित एवं उपायुक्त मानसरोवर मुकेश ने घर जाकर पट्टा दिया। उपायुक्त ने बताया कि दिव्यांग पियूष श्रीमाली चल फिर नहीं पाते, इसलिए उन्हे घर बैठे पट्टा दिया गया।
Published on:
25 Jun 2023 11:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
