इस मामले पर शहर के मुस्लिम विद्वान सैय्यद मोहम्मद कादरी ने बताया कि कुदरत की ओर से आई मुसीबतों जैसे, तेज बारिश, तूफान के समय इस तरह अजान दी जाती है। कोरोना वायरस की महामारी मानव जाति पर एक संकट है। इसलिए आज से रात 10 बजे इन अजानों का सिलसिला शुरू किया है। इसका मकसद है कि अल्लाह हमें इस अजाब से बचाए और मानव जाति पर रहम करे। ये अजाने छत पर बिना माइक के दी जाती हैं।