12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को किया गया कड़ा

एसएमएस स्टेडियम में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को किया गया कड़ा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को किया गया कड़ा

जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह मनाया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्‍य भर में 15 अगस्‍त को अनेक कार्यक्रम होंगे। इस बीच राज्‍य सरकार ने विभिन्न जेलों में सजा काट रहे 51 कैदियों को उनके आचरण को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर समय पूर्व रिहा करने का फैसला क‍िया है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
राज्य भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशनोंए बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की निगरानी के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से प्रदेशभर में जगह जगह वाहनों की जांच की जा रही है। वही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। नाकाबंदी के पांइटस बढ़ा दिए गए है। जहां कड़ी जांच के बाद वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। वहीं पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्‍य 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
मुख्‍यमंत्री गहलोत ने लोगों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों व प्रतिष्ठानों के साथ साथ सार्वजनिक स्‍थलों पर तिरंगा फहराने की अपील की है।