आईएएस आलोक गुप्ता, बतौर प्रमुख सचिव की नियुक्ति के बाद सुर्खियों में हैं। सूत्रों के अनुसार, काफी मंथन के बाद इनके नाम को प्रमुख सचिव के तौेर पर अंतिम रूप दिया गया है। विभाग द्वारा आलोक गुप्ता को प्राथमिकता कई पहलुओं पर विचार कर दिया गया है। गुप्ता की खास बात यह है कि उनकी गिनती स्थानीय के साथ तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है। उनका प्रशानिक कार्यों में लंबा अनुभव है। आलोक गुप्ता 1996 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। प्रमुख सचिव की नियुक्ति से पहले, वह बतौर प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग में काम कर चुकें हैं। इससे पहले, वह डूंगरपुर, नागौर, बीकानेर और झुंझुनूं जिले के कलेक्टर व माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के डायरेक्टर और कुछ समय के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सचिव भी रहे।