पुलिस ने बताया कि वह शराब के नशे में था। इसी कारण उसे थाने लाया गया था। उसे शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 में हवालात में बंद किया गया था। आज उसकी जमानत होनी थी। लेकिन तड़के हवालात में ही उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। थाना स्टाफ के अनुसार मुकेश की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है।