सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेली जा रही प्रो कबड्डी लीग का 1001वां मैच जीत जयपुर पिंक पेंथर अंकतालिका में 53 अंक लेकर नंबर वन पहुंच गई। नेक टू नेक मुकाबले में मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को 31-29 से हराया। पूरे मैच के दौरान सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली पैंथर्स का उत्साह बढ़ाते रहे। इससे पूर्व 1000वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरू बुल्स को 35-29 के स्कोर से हरा दिया। मेजबान जयपुर के लिए अर्जुन देशवाल ने 11 और अजीत कुमार ने सात अंक लिए।