जयपुर। शिक्षा विभाग में पिछले दिनों हुई 12 हजार पदोन्नति सूची अब विवादों में आ गई है। इस पदोन्नति सूची में निर्धारित कोटे से कम दिव्यांग वर्ग को पदोन्नति दी गई है। इससे दिव्यांग वर्ग के प्रधानाचार्यों ने आपत्ति दर्ज की है। इधर दिव्यांग प्रधानाचार्यों ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया है। निर्धारित कोटे के अनुसार पदोन्नति नहीं होने पर मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है।
दरअसल पिछले दिनों ही शिक्षा विभाग ने लम्बे समय से अटकी पदोन्नति सूची जारी की है। इसमें करीब 12 हजार शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई थी। इस पदोन्नति सूची में दिव्यांग वर्ग के निर्धारित कोटे से कम पदोन्नति करने पर विरोध शुरू हो गया है।