Punganur Cow: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौसेवा करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ वीडियो में जो गाय दिख रही हैं वो दुनिया में सबसे छोटी नस्ल की गाय हैं। इन गायों को पुंगनूर के नाम से जाना जाता है और इनकी खासियत इनकी कम हाइट ( punganur cow height ) होती है। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान में भी काफी लोग इसे खरीदना चाहते हैं।