
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज डूंगरपुर के सागवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी यानि गब्बर सिंह टैक्स लागू करके आम आदमी और छोटे व मंझले उद्योगों की कमर तोड़ दी है। उनका ये टैक्स सिर्फ कुछ अमीर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ही है। इसी तरह, राहुल गांधी ने वसुंधरा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से उकता चुकी है और इस बार राजस्थान की जनता राजे सरकार को उखाड़ फैकेंगी। आइए आपको दिखाते हैं सागवाड़ा की सभा में राहुल गांधी ने और क्या कुछ कहा…