3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वसुंधरा राजे‘ को घेरने की रणनीति लेकर 24 को फिर चुनावी दौरे पर राजस्थान आएंगे ‘राहुल‘, अब यहां करेंगे रोड-शो

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 20 Oct 2018, 2:58 PM IST

rahul gandhi in rajasthan

जयपुर। Rahul Gandhi 24 अक्टूबर को फिर चुनावी दौरे पर राजस्थान आएंगे। इस बार वह हाड़ौती और शेखावटी आएंगे। अपने इस चौथे दौरे के साथ ही राहुल अब तक प्रदेश की लगभग आधी सीटों को कवर कर लेंगे। पिछले 3 दौरों में उन्होंने करीब 63 सीटें कवर की हैं। चौथे दौरे में कोटा, झालावाड़, बारां, सीकर और झुंझुनूं जिले की 31 सीटें कवर होंगी। इस तरह 94 सीटें कवर हो जाएंगी। ये सीटें 15 जिलों की हैं। इन 4 में से 2 दौरे प्रदेश कांग्रेस ने ऐसे तय किए हैं, जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को घेरने की रणनीति का हिस्सा हैं। पहले मुख्यमंत्री के गृह जिले धौलपुर, अब उनके व पुत्र दुष्यंत सिंह के निर्वाचन जिलों पर फोकस किया गया है।

राहुल 24 को कोटा पहुंचेंगे। वहां से 90 किलोमीटर लम्बे रोड-शो के बाद झालावाड़ पहुंचेंगे। वहां प्रवीण शर्मा स्टेडियम में महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे। झालावाड़ से रात को जयपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सीकर में आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल 24 को रात्रि विश्राम जयपुर में कर सकते हैं।

24 को यहां रोड-शो (Rahul Gandhi Rajasthan Visit)
रोड-शो कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाड़पुरा, सांगोद, रामगंजमण्डी, झालरापाटन से झालावाड़ पहुंचेगा। वहां सभा होगी। इसमें डग, खानपुर, मनोहरथाना, बारां-अटरू, छबड़ा, किशनगंज, अंता, बूंदी, हिंडौली आदि से लोग पहुंचेंगे।

25 को यहां रैली
सीकर में महासंकल्प रैली होगी। इसमें दांतारामगढ़, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नीम का थाना, सीकर, श्रीमाधोपुर, झुंझुनूं, खेतड़ी, मंडावा, नवलगढ़, पिलानी, सूरजगढ़ के लोग शामिल होंगे।

पहले कब कहां किया दौरा
- जयपुर 11 अगस्त (रोड-शो, महासंकल्प रैली)
- सागवाड़ा 20 सितंबर (महासंकल्प रैली)
- धौलपुर 9 अक्टूबर (रोड-शो)
- बीकानेर 10 अक्टूबर (महासंकल्प रैली)