10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
भोपाल में गणेश वंदना और शंखों की ध्वनि के साथ शुरू हुआ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो
Play video

भोपाल में गणेश वंदना और शंखों की ध्वनि के साथ शुरू हुआ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो

भोपाल में गणेश वंदना और शंखों की ध्वनि के साथ शुरू हुआ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शोज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार रात को भोपाल पहुंचकर आयोजन स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 17 Sep 2018, 3:55 PM IST

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भोपाल में रोड शो गणेश वंदना और शंखों की ध्वनि के साथ लालघाटी से शुरू हुआ. कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल हवाईअड्डे पहुंचे, जहां कांग्रेस के प्रमुख नेताओं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी अगवानी की. वे हवाईअड्डे से कार द्वारा लालघाटी चौराहे पर पहुंचे. यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ. राहुल गांधी बस की आगे की सीट पर सवार हैं और सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. बस पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है. राहुल के इस प्रवास को ‘संकल्प यात्रा’ नाम दिया गया है. कई कार्यकर्ताओं के हाथों में गणेश की प्रतिमाएं हैं. यह रोड शो लगभग 18 किलोमीटर का होगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोड शो लालघाटी से शुरू होकर वीआईपी गेस्ट हाउस, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होते हुए दशहरा भेल मैदान में समाप्त होगा. राहुल गांधी दशहरा भेल मैदान में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के अनुसार, इस संवाद कार्यक्रम में 15 से 20,000 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार रात को भोपाल पहुंचकर आयोजन स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की. राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़