कानोता-खातीपुरा रेलखंड के मध्य तकनीकी कार्य की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 31 मई को भुज-बरेली ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन, वाराणसी-साबरमती ट्रेन, बाड़मेर-जमूतवी ट्रेन, पोरबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन, जमूतवी-अजमेर ट्रेन और 1 जून को बाड़मेर-जमूतवी ट्रेन बदले रूट से चलेगी। इनके अलावा 1 जून को लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन लालगढ़ स्टेशन से निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी।