उत्तर रेलवे के कुसही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जंक्शन के मध्य 17 अप्रेल से 3 मई के मध्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। साबरमती-गोरखपुर ट्रेन 17,19, 24, 26 अप्रेल व 1 मई को साबरमती से अपने तय समय से 4 घंटे देरी से रवाना होगी। साबरमती-गोरखपुर ट्रेन 24, 26 अप्रेल व 1 मई को, गोरखपुर-साबरमती 26, 28 अप्रेल व 3 मई को गोरखपुर की बजाय बस्ती स्टेशन से संचालित होगी।