25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / रेलवे का नया अपडेट, गांधीनगर स्टेशन पर इस दिन से रुकेगी वंदेभारत ट्रेन

रेलवे का नया अपडेट, गांधीनगर स्टेशन पर इस दिन से रुकेगी वंदेभारत ट्रेन

Railways New Update : रेलवे का नया अपडेट। गांधीनगर स्टेशन जयपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इस दिन से रुकेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Jan 2024, 2:21 PM IST

vande_bharat_express_train.jpg

Vande Bharat Express Train

रेलवे का नया अपडेट। गांधीनगर स्टेशन जयपुर पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुका करेगी। इस सूचना के बाद लोगों में खुशी दौड़ गई है। अजमेर-दिल्ली कैंट के बीच दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार से गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।

इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सप्ताह में छह दिन संचालित वंदेभारत ट्रेन गांधी नगर स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव करेगी। ट्रेन का जब संचालन शुरू हुआ था, तब यहां ठहराव नहीं दिया गया था। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद हाल ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के यहां ठहराव की घोषणा की थी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया था तोहफा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को जयपुर के एक दिनी दौरे पर थे। गांधी नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जयपुर के यात्रियों की मांग पर अब वंदे भारत ट्रेन को गांधी नगर स्टेशन पर रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें - Indian Railway : फरवरी में ट्रेन संचालन पर रेलवे का नया अपडेट, 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द तो 26 बदले रूट से दौड़ेंगी

गांधीनगर जयपुर स्टेशन कितनी देर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

दिल्ली कैंट-अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत को अप्रैल, 2023 में पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह वंदे भारत ट्रेन करीब 429 किमी की दूरी को 5 घंटे 15 मिनट में तय करती है। ट्रेन नंबर 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 7.58 बजे आगमन एवं 8.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 21.53 बजे आगमन एवं 21.55 बजे प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें - रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा तोहफा, अब गांधीनगर स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन