गौरतलब है कि राजस्थान में बीते 48 घंटे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में तूफान ने पूरे प्रदेश में कोहराम मचाया है। इस बवंडर से हुई मौतों का आंकड़ा 41 पहुंच गया है और 250 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी तूफ़ान की आशंका का अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जैसलमेर , जालोर, जोधपुर , भीलवाड़ा, बूंदी, बाड़मेर, बीकानेर , चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर में सर्वाधिक मौसम के बिगड़े मिजाज की मार का असर नजर आ सकता है। जिसमें तेज रफ्तार से अंधड़ चलने व बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अंदेशा जताया गया है।