
Independence Day in Rajasthan - File Photo
स्वतंत्रता दिवस को अब सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है। राजस्थान सरकार स्वतंत्रता दिवस जोर शोर के साथ मनाने की तैयारियों में जुटी है। राजस्थान में 15 अगस्त के दिन जिला मुख्यालयों पर कौन ध्वजारोहण करेगा। इसके लिए मंत्रियों को अधिकृत किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के नाम की लिस्ट वाला आदेश जारी किया है। जारी लिस्ट के अनुसार सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में मंत्री मुरारी लाल मीना और शिक्षामंत्री बीडी कल्ला बीकानेर, हेमाराम चौधरी बालोतरा, शांति धारीवाल कोटा, परसादी लाल गंगापुर सिटी और लालचंद कटारिया सीकर में ध्वजारोहण करेंगे। महेंद्र जीत सिंह मालवीय बांसवाड़ा, महेश जोशी नीमकाथाना और रामलाल जाट शाहपुरा में डीग में विश्वेंद्र सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
केकड़ी में प्रताप सिंह खाचरियावास करेंगे ध्वजारोहण
सामान्य प्रशासन विभाग की जारी लिस्ट के अनुसार प्रमोद जैन भाया बांरा, रमेश मीना करौली, उदयालाल आंजना चित्तौड़गढ़, प्रताप सिंह खाचरियावास केकड़ी, शाले मोहम्मद फलौदी, ममता भूपेश बैरवा दौसा, भजनलाल जाटव ब्यावर और टीकामरा जूली अलवर में ध्वजारोहण करेंगे।
यह भी पढ़ें - जयपुर में दिखा देशभक्ति का जोश, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली, See Video
महेंद्र चौधरी नागौर, सुभाष गर्ग भरतपुर में करेंगे ध्वजारोहण
जारी लिस्ट के अनुसार, गोविंद राम मेघवाल अनूपगढ़, शकुंतला रावत खैरथल में ध्वजारोहण करेंगी। बृजेंद्र ओला चूरू, जाहिदा खान दूदू, अर्जुन बामनिया सलूंबर, अशोक चांदना बूंदी, भंवर सिंह भाटी डीडवाना-कुचामन, राजेंद्र यादव कोटपूतली-बहरोड़, सुखराम विश्नोई सांचोर, सुभाष गर्ग भरतपुर और महेंद्र चौधरी नागौर में ध्वजारोहण करेंगे।
बाकी जिला जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
शेष रहे संभागीय मुख्यालयों पर संभागीय आयुक्त तथा जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
यह भी पढ़ें - CEC Appointment Bill पर सीएम गहलोत की भाजपा को सलाह, जानकर हो जाएंगे हैरान
Updated on:
13 Aug 2023, 7:51 PM IST
Published on:
13 Aug 2023, 7:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.