29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Transfer list: राजस्थान में फिर 155 अधिकारी बदले, नगरीय निकाय में किया बड़ा फेरबदल; देखें लिस्ट

Transfer list: राजस्थान में फिर 155 अधिकारी बदले, नगरीय निकाय में किया बड़ा फेरबदल; देखें लिस्ट

भजनलाल सरकार ने उपायुक्त, अधिशासी अधिकारी, राजस्व अधिकारी से लेकर कर निर्धारक के तबादले किए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 14 Oct 2024, 9:43 AM IST

Rajasthan Transfer List: राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। उपायुक्त, अधिशासी अधिकारी, राजस्व अधिकारी से लेकर कर निर्धारक बदल दिए गए। इनमें 155 अफसर शामिल हैं, जबकि बीस अधिकारियों को दूसरे निकायों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार पिछली कांग्रेस सरकार में लगाए गए अफसरों को बदलना चाह रही थी। इस पर स्वायत्त शासन मंत्री ने लम्बी जद्दोजहद के बाद सूची को मंजूरी दी। हालांकि, यह सूची मुख्यमंत्री कार्यालय तक गई। इसमें कई बार बदलाव किया गया। विवाद या भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग नहीं देने की बात कही गई और उसी आधार पर सूची बनाई। बाद में फिर सूची में बदलाव कर अधिकांश को फील्ड पोस्टिंग दे दी गई। इसमें कई जनप्रतिनिधियों का दबाव भी रहा।

जयपुर में दोनों नगर निगमों से चार उपायुक्तों का तबादला कर दिया, जिसमें नवीन भारद्वाज का स्थानांतरण चर्चा में है। सूची में सबसे चर्चित नाम मोनिका सोनी का रहा, जो जयपुर आने में सफल रहीं। उन्हें राजस्व अधिकारी के अलावा उपायुक्त उद्यान की जिम्मेदारी भी दी गई है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही तबादले किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : कब मनाएं दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवम्बर? सरकारी छुट्टी को लेकर लगे आरोप, क्या हैं सही मुहूर्त?

यहां देखें पूरी सूची ...