4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: कोहरे का कहर, ग्वालियर से कैलादेवी जा रही बस पलटी, 40 से ज्यादा लोग घायल

Rajasthan Accident News: राजस्थान में कड़कड़ाती सर्दी के बीच अब घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में कई हादसे हो रहे हैं । ताजा मामला धौलपुर जिले का है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 24 Dec 2023, 10:58 AM IST

bus_accident_.jpg

Rajasthan Accident News: राजस्थान में कड़कड़ाती सर्दी के बीच अब घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में कई हादसे हो रहे हैं । ताजा मामला धौलपुर जिले का है , जहां रविवार सुबह कोहरे के चलते बस पलट गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए है। हादसा बाड़ी रोड स्थित गांव छावरीपुरा के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार बस ग्वालियर से कैलादेवी जा रही थी, तभी घने कोहरे की वजह से बस असंतुलित होकर पलट गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण: पैसों के लिए दोस्त ने रची साजिश, दो गिरफ्तार


वहीं दूसरा मामला श्रीगंगानगर जिले में सामने आया है। जहां आज सुबह कोहरे के कारण एक ट्रक रेलिंग पर चढ़ गया। हादसा अनूपगढ़ सूरतगढ़ रोड पर 10 सरकारी मोड़ के पास हुआ। ट्रक गंगानगर से घडसाना जा रहा था। इस हादसे में गनीमत यह रही कि ड्राइवर के चोट नहीं लगी।

यह भी पढ़ें : दौसा के सिकंदरा में हादसा, स्लीपर बस-ट्रोले में भिड़ंत, 6 से ज्यादा यात्री घायल