
जयपुर। राजस्थान की सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद सीट पर हुए उप चुनाव के परिणाम आ गए हैं। सहानुभूति की लहर में तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों को जीत मिली है। तीनों ही विजयी उम्मीदवार पहली बार चुनाव मैदान में थे। सहाड़ा से कांग्रेस की गायत्री त्रिवेदी, सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल और राजसमंद से भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है।
Election Results 2021 Live:
- सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल 35,611 मतों से जीते, भाजपा के खेमाराम मेघवाल को हराया
- सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल जीत गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने उनको जीत की बधाई दे दी है।
- सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव परिणाम, कांग्रेस की गायत्री देवी जीतीं, भाजपा के रतन लाल जाट को हराया, रतन लाल 42,200 मतों से हारे
-25 राउंड के बाद सुजानगढ़ में कांग्रेस 29910 वोट से आगे
-सहाड़ा उपचुनाव का नतीजा एक ईवीएम में आई तकनीकी खामी से रुका, 1131 मतों की होनी है मतगणना
- सहाड़ा उपचुनाव में 28 वा राउंड पूरा, गायत्री देवी को करीब 42099 की बढ़त
- सुजानगढ़: 20वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 23515 वोट से आगे, कांग्रेस को 50749, आरएलपी को 26231, भाजपा प्रत्याशी को 27234 मत मिले।
- सुजानगढ़ में 17 राउंड के बाद कांग्रेस 23515 वोट से आगे
- सहाड़ा उपचुनाव में 26 राउंड पूरे, गायत्री देवी को करीब 40,681 वोट की बढ़त
- राजसमंद में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी 5165 वोट से जीतीं। दीप्ति को 74131 वोट मिले। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को मिल 68966 मत।
- राजसमंद में 24वें राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 5 हजार 122 वोटों से आगे
- राजसमंद में बीजेपी आगे, 21वें राउंड में दीप्ति माहेश्वरी 2715 वोटों से आगे
- राजसमंद में 25 में से 20 राउंड पूरे: भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी 3478 वोट से आगे
- सहाड़ा में 14वें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस की गायत्री देवी 19 हजार 985 मतों से आगे
- 18 राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 4397 वोट से आगे
- सुजानगढ़: 13 राउंड पूरे, कांग्रेस 14676 वोट से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल को मिले 32 हजार 600 वोट, बीजेपी के खेमाराम मेघवाल को मिले 17 हजार 524 वोट, आरएलपी के सीताराम को मिले 17 हजार 924 वोट
- 17 राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 3095 वोट से आगे,
- सहाड़ा उपचुनाव में 13वे राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस की गायत्री देवी 18088 वोट से आगे
- सुजानगढ़ में 12वें राउंड में कांग्रेस के मनोज मेघवाल ने 13878 वोट की बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 30113, भाजपा को 16235 और तीसरे नंबर पर रही आरएलपी को 15784 वोट मिले हैं।
- राजसमंद में 16वें राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1772 वोट से आगे
- सुजानगढ़: 11वें राउंड में कांग्रेस के मनोज मेघवाल ने 11160 वोट से आगे
- 15वें राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1696 वोट से आगे
- सहाड़ा में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी त्रिवेदी 16532 मतों से आगे
- सुजानगढ़ में 10वें राउंड में कांग्रेस के मनोज मेघवाल ने 8589 वोट की बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 23964, RLP को 15375 और BJP को 13795 वोट मिले
- राजसमंद में 14 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 2185 वोट से आगे
- सहाड़ा में 11वें राउंड में कांग्रेस की गायत्री देवी 15697 वोट से आगे
- राजसमंद: 13 राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 2754 वोटों से आगे
- सहाड़ा सीट पर 10वें राउंड की मतगणना, कांग्रेस की गायत्री देवी 13781 मतों से आगे
- सुजानगढ़: 8वां राउंड पूरा, कांग्रेस 5626 वोटों से आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर
- राजसमंद: 12वें राउंड में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी 1859 मतों से आगे
- सहाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी 11040 मतों से आगे। आठवां राउंड पूरा।
- राजसमंद में 11वां राउंड पूरा, बीजेपी 2502 वोट से आगे
- सुजानगढ़— 7 राउंड पूरे, कांग्रेस 4533 वोटों से आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर
- 9 राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1823 वोट से आगे
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तीनों सीटों के नतीजे कुछ भी रहे। जीतने वाले तीनों प्रत्याशी जश्न न मनाएं, कोविड का ध्यान रखें
- सहाड़ा- 8वें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री देवी 11040 वोटों से आगे
-सुजानगढ़: छठा राउंड पूरा, कांग्रेस 4222 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर RLP, भाजपा तीसरे नंबर पर
-राजसमंद: आठवें राउण्ड में 2004 मतों से भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी आगे
- सहाड़ा उपचुनाव: सातवें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस की गायत्री देवी 10251 मतों से आगे
- राजसमंद : छठे राउंड तक बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1550 मतों से आगे
- सुजानगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मेघवाल कोरोना पॉजिटिव
- सहाड़ा उपचुनाव— छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी 8222 मतों से आगे।
- सुजानगढ़ सीट पर मतगणना जारी, काग्रेस को बढ़त, दूसरे नंबर पर आरएलपी
- सहाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी कांग्रेस आगे
- राजसमंद उपचुनाव में बीजेपी आगे, मतगणना का पांचवां राउंड पूरा
Updated on:
02 May 2021 05:25 pm
Published on:
02 May 2021 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
