हाड़ौती में भाजपा अच्छी स्थिति में है, फिर भी 9 सीट पर उम्मीदवारों की तलाश जारी है।
पूर्वी राजस्थान और जोधपुर संभाग कमजोर, वहीं ठिठके कदम.... पूर्वी राजस्थान में भरतपुर संभाग भाजपा का सबसे कमजोर संभाग रहा। यहां भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में 2018 के चुनाव में भाजपा को महज एक सीट पर जीत मिली। लेकिन भाजपा से धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने राज् यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की, जिसके चलते उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। अब कांग्रेस ने उन्हें धौलपुर से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह अलवर जिले की 11 सीटों में कांग्रेस का 5 पर कब्जा रहा। इसके अलावा भाजपा, बसपा और निर्दलीय ने दो-दो सीट ही जीत पाई। जयपुर संभाग के अलवर और दौसा में भी भाजपा की 2018 में स्थिति अच्छी नहीं रही। दौसा में कुल 5 सीटों •में चार पर कांग्रेस और 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई।