नेताओं की करुण गुहार
अर्चना शर्मा: मालवीय नगर से कांग्रेस की अर्चना शर्मा ने एक सभा में कहा...मैं चुनाव हारी तो ये मेरे जीवन का...इतना कह वे फफक पड़ीं।
खिलाड़ी लाल बैरवा: कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा टिकट कटने पर बसेड़ी से निर्दलीय उतरे हैं। वे बोले, मुझे टिकट कटने का दुख नहीं है, दुख है तो बसेड़ी के लोगों की सुनवाई नहीं होने का।
प्रियंका चौधरी: बाड़मेर से निर्दलीय प्रियंका चौधरी भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर भावुक हो रही हैं।
पुष्पेन्द्र भारद्वाज: सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी बने पुष्पेन्द्र भारद्वाज एक सभा में भावुक हो बोले कि सात वर्षीय बेटी से भी कई दिन तक मिल नहीं पाते।