Rajasthan Assembly Election 2023 Voting : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज से वोटिंग जारी है। इस बार पहली बार वोटिंग देने वाले मतदाता उत्साह से लबरेज हैं। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होने वाली थी पर सूबे के कई केंद्रों पर ये युवा वोट देने के उत्साह की वजह से छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह वोटिंग शुरू होने पर सबसे पहले अपने वोट को डाला। इसके बाद अपने दोस्तों और अभिभावकों अपनी वोट डालने की सूचना दी। पहली बार वोट डालने खुशी चेहरे पर साफ-साफ दिख रही थी। इसके बाद पहली बार मतदान की अपनी यादों को संजोकर रखने के लिए युवाओं ने मतदाता केंद्रों पर बने सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी खींची। इस सेल्फी को अपने दोस्त के बीच शेयर करने की होड़ थी।
इनमें से कई ने तो विदेश से आकर वोटिंग की। ध्वनि अग्रवाल ने दुबई से आकर पहली जयपुर में वोट डाला। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार वोट डालने वालों की कुल संख्या 22 लाख 71 हजार 647 है। अब शाम तक कितने लोग अपना वोट डालते है इसकी कुल संख्या की जानकारी कल होगी।