4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result: राजस्थान में भाजपा को बहुमत, सीएम रेस में ये नाम आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। हालांकि पार्टी ने अभी तक सीएम फेस तय नहीं किया गया है, लेकिन जीतने के बाद कई विधायकों के नाम इस रेस में आगे चल रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 3 Dec 2023, 3:00 PM IST

Rajasthan Election Result: राजस्थान में भाजपा को बहुमत, सीएम रेस में ये नाम आगे

Rajasthan Election Result: राजस्थान में भाजपा को बहुमत, सीएम रेस में ये नाम आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। हालांकि पार्टी ने अभी तक सीएम फेस तय नहीं किया गया है, लेकिन जीतने के बाद कई विधायकों के नाम इस रेस में आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से जीत दर्ज की है। वे दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। हालांकि इस बार पार्टी ने उनका चेहरा आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ा था। इसी तह विद्याधर नगर से नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी भी इस रेस में शामिल हैं। दीया ने अब तक तीन चुनाव लड़े और तीनों में ही विजय हासिल की है। राजस्थान में बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ को भी सीएम फेस माना जा रहा है। बाबा बालकनाथ ने तिजारा सीट से जीत दर्ज की है।

चुनाव नहीं लड़ा फिर भी रेस में शामिल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भले ही विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा हो लेकिन सीएम पद की रेस में वो भी शामिल हैं। उनके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी केंद्रीय नेतृत्व की गुड बुक में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीता है, इसलिए वे भी इस रेस में शामिल हैं। अर्जुनराम मेघवाल भी इस चुनाव में सक्रिय रहे, इसलिए उन्हें भी सीएम फेस माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election Result: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सतीश पूनियां और रामलाल सहित कई दिग्गज पीछे