2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सतीश पूनियां और रामलाल सहित कई दिग्गज पीछे

राजस्थान विधानसभा की मतगणना जारी है। राजधानी जयपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी तक हुई मतगणना में ग्रामीण सीटों पर भाजपा और शहर की सीटों पर कांग्रेस आगे नजर आ रही है। आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनियां और झोटवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन पीछे चल रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Dec 03, 2023

Rajasthan Election Result: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सतीश पूनियां और रामलाल सहित कई दिग्गज पीछे

Rajasthan Election Result: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सतीश पूनियां और रामलाल सहित कई दिग्गज पीछे

राजस्थान विधानसभा की मतगणना जारी है। राजधानी जयपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी तक हुई मतगणना में ग्रामीण सीटों पर भाजपा और शहर की सीटों पर कांग्रेस आगे नजर आ रही है। आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनियां और झोटवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन पीछे चल रहे हैं। मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ, विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी, सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, किशनपोल से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी, आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान, बगरू से भाजपा के कैलाश वर्मा, झोटवाड़ा से कांग्रेस के अभिषेक चौधरी, आमेर से कांग्रेस के प्रशांत शर्मा, हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आर.आर. तिवाड़ी, कोटपूतली से राजेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

भाजपा ये दिग्गज पीछे

आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनियां और झोटवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन के अलावा चौमूं से भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा, सांगानेर से भजन लाल शर्मा, हवामहल से भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य, किशनपोल से चंद्र मनोहर बटवाड़ा, सिविल लाइन से गोपाल शर्मा, आदर्श नगर से रवि नैय्यर पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण सीटों पर बस्सी से भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन मीणा, दूदू से डॉ प्रेमचंद बैरवा, चाकसू से रामवतार बैरवा आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Elelction: झूठ और फरेब की कांग्रेस को जनता ने नकारा, सिर्फ नतीजे आना बाकी-ठाकुर

कांग्रेस के ये दिग्गज पीछे

मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल, दूदू से बाबूलाल नागर, जमवारामगढ़ से गोपाल शर्मा सहित कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। हालांकि अभी एक या दो राउंड की वोटिंग हुई है। ऐसे में 12 बजे के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।