पहले हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होगी
सूत्रों ने बताया कि पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर को प्रस्तावित रही, लेकिन बाद में उसे रविवार को तय किया गया। सभी 200 सीटों पर तीन-तीन उम्मीदवारों का पैनल प्रदेश नेतृत्व ने बनाया है। पार्टी ने ए, बी, सी और डी वर्ग में सीटों को बांटा है। एक वर्ग में सिटिंग सीटें हैं तो बी में एक बार हारी हुई, सी में दो बार हारी हुई और डी में लगातार तीन बार हारी हुईं सीटें हैं। पार्टी पहले हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।