पार्टी सूत्रों के अनुसार जिन जिलों में अध्यक्षों की नियुक्तियों में सबसे ज्यादा विवाद की आशंका है, उनमें जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, सीकर, सिरोही, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़, धौलपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और उदयपुर जिले शामिल है। पार्टी यहां जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है। बताया जा रहा है कि यहां बड़े नेताओं के बीच एक-दो नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। कई जिलों से तो चार से ज्यादा नाम जिला अध्यक्षों के लिए आए हैं।