25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजयदशमी को सतीश पूनियां करेंगे कार्यभार ग्रहण, शक्ति प्रदर्शन होगा

नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ( rajasthan bjp president satish poonia ) 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान भाजपा ( Bjp rajasthan ) के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ( Ex Cm vasundara raje), भाजपा के सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायकों सहित सभी नेता उपस्थित रहेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 3 Oct 2019, 5:42 PM IST

विजयदशमी को सतीश पूनियां करेंगे कार्यभार ग्रहण, शक्ति प्रदर्शन होगा

विजयदशमी को सतीश पूनियां करेंगे कार्यभार ग्रहण, शक्ति प्रदर्शन होगा

जयपुर।
इस दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम को सभी नेता सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुड़े इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है, प्रत्येक जिले में इसकी तैयारी चल रहीं है। प्रदेश के हर जिले के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को बैठक का भी आयोजन किया गया।

प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर से आने वाले मौजूदा और पूर्व विधायकों के साथ ही प्रमुख नेताओं की बैठक भी ली। बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, देहात उत्तर अध्यक्ष रामलाल शर्मा और विधायक अशोक लाहोटी के साथ ही पूर्व विधायक कैलाश वर्मा और सुरेंद्र पारीक मौजूद रहे. पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन, शैलेंद्र भार्गव, पूर्व महापौर पंकज जोशी के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे

शक्ति प्रदर्शन होगा
विजयदशमी पर होने वाले पदभार ग्रहण समारोह के जरिए पूनिया की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन भी किया जाएगा, अल्पसंख्यक मोर्चा भी इसकी तैयारी कर रहा है। पदभार ग्रहण समारोह के जरिए ही पूनिया की संगठनात्मक ताकत और कौशल का अहसास कराया जाएगा, वहीं कुछ लोग इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग