2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं के प्रश्नपत्र में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे जाने का मामला, केंद्र ने मांगा जवाब

Rajasthan Board of Secondary Education की 12वीं की परीक्षा में कांग्रेस से संबंधित आठ सवाल पूछे जाने से उठे विवाद में अब केंद्र सरकार ने भी दखल दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस मामले में जवाब मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 27 Apr 2022, 1:38 AM IST

12वीं के प्रश्नपत्र में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे जाने का मामला, केंद्र ने मांगा जवाब

12वीं के प्रश्नपत्र में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे जाने का मामला, केंद्र ने मांगा जवाब

12वीं के प्रश्नपत्र में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे जाने का मामला
केंद्र ने मांगा जवाब
अतिरिक्त मुख्य सचिव से मांगा जवाब
जयपुरा। Rajasthan Board of Secondary Education की 12वीं की परीक्षा में कांग्रेस से संबंधित आठ सवाल पूछे जाने से उठे विवाद में अब केंद्र सरकार ने भी दखल दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस मामले में जवाब मांगा है। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा में कुल आठ ऐसे सवाल पूछे गए थे, जिनका संबंध राजनीतिक दल कांग्रेस से रहा। राज्य की सत्ताधारी पार्टी से जुड़े 8 सवाल पूछे जाने पर भाजपा ने परीक्षा और बोर्ड के राजनीतीकरण का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह गांधी परिवार को खुश करने की मानकसिकता है। जिसके बाद अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान के स्कूली एजुकेशन के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को पत्र भेजकर प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों को लेकर जवाब तलब किया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इस मामले में कहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्वायत्तशासी संस्था है। बोर्ड की ओर से तैयार कराए गए प्रश्न प्रत्रों में सरकार का कोई दखल नहीं होता। इस मामले में बोर्ड अधिकारियों से चर्चा की थी। अधिकारियों ने कहा है कि जो सवाल पूछे गए हैं वे किताब से ही हैं। कल्ला ने कहा है कि परीक्षाओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित सवाल पूछे जा चुके हैं। इसको हमने कभी मुद्दा नहीं बनाया।

शोभित का दोहरा शतक, रॉयल एकेडमी विजेता
जयपुर। शोभित मिश्रा नाबाद 218 रन की मदद से यहां खेले जा रहे समर कप अंडर-19 के फाइनल में रॉयल एकेडमी ने पिंक सिटी क्लब को 8 विकेट से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। पिंक सिटी ने पहले खेलते हुए हर्ष सैनी के 115 रन की मदद से 282 रन बनाए। जिसमें रॉयल एकेडमी की ओर से साहिल और सफवान ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में रॉयल एकेडमी की ओर से अकेले सोभित ही भारी पड़ गए और दो विकेट के नुकसान पर 22.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द सीरीज सैयद साफवान, सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज सोभित मिश्रा और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अजय बसीवाल रहे।