11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS और 17 RAS का तबादला, देखें लिस्ट

IPS - RAS Transfer List : राजस्थान में 7 आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। साथ ही 17 आरएएस अधिकारियों की भी ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में आइपीएस लता मनोज कुमार समेत कई बड़े अफसर शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Aug 16, 2024

IPS Transfer List : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IPS और 17 RAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। कार्मिक विभाग ने सूची जारी की है, जिसमें इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग की जानकारी साझा की गई है। सभी अधिकारियों को तुरंत नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS डॉ. पृथ्वी को राज्यपाल सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि गौरव गोयल को दिल्ली में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। आईएएस जोगाराम को शासन सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग जयपुर के साथ-साथ श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ईएसआई विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

IPS अधिकारियों की तबादला सूची

लता मनोज कुमार : वर्तमान पद - महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज; नया पद - महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर।

ओमप्रकाश – II : वर्तमान पद - उप महानिरीक्षक पुलिस, पाली रेंज; नया पद - उप महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर।

प्रदीप मोहन शर्मा: वर्तमान पद - अतिरिक्त निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर; नया पद - उप महानिरीक्षक पुलिस, पाली।

शरद चौधरी: वर्तमान पद - पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर; नया पद - पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं।

अरशद अली: वर्तमान पद - पुलिस अधीक्षक, सलूंबर; नया पद - पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर।

राजेश कुमार यादव: वर्तमान पद - पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर शहर; नया पद - पुलिस अधीक्षक, सलूंबर।

राजर्षि राज वर्मा: वर्तमान पद - पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं; नया पद - पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर शहर।

इसके अतिरिक्त, राजर्षि राज वर्मा को उनके नए पद के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर के पद का भी अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेशों तक सौंपा गया है।

RAS अधिकारियों की तबादला सूची

रामरतन सौकरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर, मालपुरा टोंक।

अम्बा लाल मीणा, उपसचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर।

अजय कुमार आर्य, अतिरिक्त जिला कलक्टर, झुंझुनूं।

त्रिलोचन मीणा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, करौली।

शिवपाल जाट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, झुंझुनूं

दिनेश चंद धाकड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर, डूंगरपुर

कुलराज मीणा, उप ​निबंधक, राजस्व मंडल, अजमेर II

मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी, देवली, टोंक

दुर्गाप्रसाद मीणा, उपखंड अधिकारी, नांगल, दौसा

हवाई सिंह यादव, उपखंड अधिकारी, झुंझुनूं

मूलचंद लूनिया, उपखंड अधिकारी, दौसा

सुमन सोनल, सहायक कलेक्टर झुंझुनूं

राकेश कुमार न्योल, उपखंड अधिकारी धरियाबाद, प्रतापगढ़

शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, उपखंड अधिकारी, उनियारा टोंक

मनीष कुमार जाटव, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास खैरथल-तिजारा

प्रवीण कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी चिकली, डूंगरपुर

कपिल कुमार कोठारी, उपखंड अधिकारी सिमलवाड़ा, धंबोल, डूंगरपुर

यह भी पढ़ें : Rajasthan Roadways: रक्षाबंधन से ठीक पहले यहां अचानक राजस्थान रोडवेज बसें बंद होने से परेशान लोग