24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान में निकलेगी लाखों भर्तियां, पुलिस विभाग में 3500 नए पद; अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 19 Feb 2025, 1:21 PM IST

Rajasthan Budget 2025

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को बड़ी उम्मीदें थीं। वित्त मंत्री ने इसे सबके लिए, सब कुछ देने वाला बजट बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह बजट राज्य के विकास के लिए मजबूत आधार साबित होगा।

पुलिस विभाग में निकलेगी 3500 भर्तियां

बजट में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने की योजना है। इसके तहत पुलिस विभाग में 3500 नए पद सृजित होंगे। वहीं, सरदार पटेल सेंटर फॉर साइबर कंट्रोल एंड वॉर रूम के लिए 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा राजस्थान नागरिक सुरक्षा अधिनियम लाने की घोषणा की गई, जिससे नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

अग्निवीरों को विभागों में मिलेगा आरक्षण

दरअसल, राजस्थान सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब राजस्थान पुलिस, जेल विभाग और वन विभाग में अग्निवीरों को आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा फायर सर्विसेज में भी आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इससे देश की सेवा कर चुके अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेंगे।

युवाओं के लिए लाखों भर्तियों का ऐलान

राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की सौगात दी है। इसके तहत 1.25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ गही रोजगार मेलों और कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में भी मौके मिलें। वहीं, नए निवेश में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए 1.50 लाख नौकरियां निजी क्षेत्र में देने की योजना है।

बजट पेश करते समय वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह बजट राज्य की डबल इंजन सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाएगा और प्रदेश के समग्र विकास को गति देगा। उन्होंने इसे राजस्थान के विकास का ऐतिहासिक बजट बताया और भरोसा जताया कि इससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Budget 2025 LIVE Update : राजस्थान में अब 150 यूनिट मिलेगी फ्री बिजली, दीया कुमारी पेश कर रहीं हैं राजस्थान का बजट-2025

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग