24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan By-Poll: उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने फिल्ड में उतारी युवा नेताओं की फौज, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

Rajasthan By-Poll: उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने फिल्ड में उतारी युवा नेताओं की फौज, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

Rajasthan By Election 2024: सात सीटों पर हो रहे आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने युवा नेता और अग्रिम संगठनों के मुखियाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 30 Oct 2024, 4:19 PM IST

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में सात सीटों पर हो रहे आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति को और धार दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर कई प्रभावी नेताओं और अग्रिम संगठनों के मुखियाओं को उनके अनुभव के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

किसको कहां मिली जिम्मेदारी

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया को दौसा की ज़िम्मेदारी, कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सुरा को देवली-उनियारा, और सुधीन्द्र मुंड को झुंझुनू की कमान सौंपी गई है। वहीं, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ को रामगढ़, हेमसिंह शेखावत को झुंझुनू, और महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम को देवली-उनियारा की जिम्मेदारी मिली है। सलूंबर में विधायक अशोक चांदना, चौरासी में गणेश घोघरा, और खींवसर में अभिषेक चौधरी को कांग्रेस की ओर से उपचुनाव की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: जूली ने उठाया सवाल तो जागी सरकार, गो-तस्कर के खिलाफ दायर करेगी ‘रिव्यू पीटिशन’

सीटवार ये नेता भी संभाल रहे कमान

दौसा: वरिष्ठ पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक रफीक खान, डूंगर राम गेदर, वरिष्ठ नेता महेंद्र गहलोत, द्रोपती कोहली, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज।

झुंझुनू: वरिष्ठ पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, विधायक हाकम अली, अनिल शर्मा, अमित चाचान, हाकम अली, हेमसिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, महासचिव रामसिंह कस्बा।

रामगढ़: वरिष्ठ पर्यवेक्षक सांसद भजनलाल जाटव, विधायक रोहित बोहरा, रूपिन्दर सिंह कुन्नर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, महासचिव जसवंत गुर्जर, धर्मेंद्र राठौड़, विकास चौधरी।

देवली-उनियारा: वरिष्ठ पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक प्रशांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, करण सिंह उचियारड़ा, राखी गौतम, किशन लाल।

खींवसर: वरिष्ठ पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, विधायक मनोज मेघवाल, पूसाराम गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, जगदीश जांगिड़, अभिषेक चौधरी, गजेंद्र सांखला

चौरासी: वरिष्ठ पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी, चेतन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष हंगामीलाल मेवाड़ा, महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, जगदीश श्रीमाली।

सलूंबर: वरिष्ठ पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री अशोक चांदना, विधायक रतन देवासी, अर्जुन बामनिया, रामलाल मीणा, प्रदेश महासचिव राजेंद्र मूड, प्रमोद सिसोदिया, प्रेम कुमार पाटीदार।

यहां-यहां होंगे उपचुनाव

बता दें, 13 नवंबर को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। प्रदेश की रामगढ़ (अलवर), दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों में इनमें से भाजपा के पास केवल 1 सीट थी, वहीं कांग्रेस के पास 4 सीटें थी। इसके अलावा एक सीट बाप और एक सीट RLP के पास थी।

यह भी पढ़ें : Sikar Accident: धनतेरस के दिन मातम में बदली 12 परिवारों की खुशियां, कईयों को मिला जिंदगीभर का जख्म; सामने आई हादसे की वजह