24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan By-Poll: कांग्रेस ने बनाए 40 स्टार प्रचारक, गहलोत-पायलट सहित ये 40 नाम शामिल; देखें लिस्ट

Rajasthan By-Poll: कांग्रेस ने बनाए 40 स्टार प्रचारक, गहलोत-पायलट सहित ये 40 नाम शामिल; देखें लिस्ट

Rajasthan Bypoll 2024: राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 40 नेताओं को स्थान दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 25 Oct 2024, 10:06 PM IST

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में सात विधानसभाओं में उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को थम गई है। अब सभी दल अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने आज अपनी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित 40 नाम शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में तीन महिलाओं को भी स्थान दिया गया है।

दरअसल, इस लिस्ट में कांग्रेस के दोनों अग्रिम संगठनों (यूथ कांग्रेस और NSUI) के प्रदेश अध्यक्षों को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान उपचुनाव: चौरासी में CM भजनलाल की हुंकार, BAP के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप; कांग्रेस को भी लपेटा

कांग्रेस की लिस्ट में ये नाम शामिल

कांग्रेस की इस सूची में कुल 40 नेता शामिल हैं। इनमें भंवर जितेन्द्र सिंह, चुनाव प्रभारी चिंरजीवी राव, रित्विक मकवाना, पूनम पासवान, सीपी जोशी, रघु शर्मा, हरिश चौधरी, धीरज गुर्जर, दानिश अबरार, दिव्या मदेरणा, रामलाल जाट, बृजेन्द्र सिंह ओला, अशोक चांदना, अर्जुन बामनिया, हरिमोहन शर्मा, राहुल कस्वां, हरीश मीणा, मुरारी लाल मीणा, नीरज डांगी, कुलदीप इंदोरा, भजनलाल जाटव, संजना जाटव, उम्मेदराम बेनीवाल, रामकेश मीणा, रफीक खान, उदयलाल आंजना, गोविंद राम मेघवाल, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास,मांगीलाल गरासिया, सुखराम विश्नोई, मनोज मेघवाल, रोहित बोहरा, हाकम अली, पुसाराम गोदारा के नाम शामिल हैं।

7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव

गौरतलब है कि 13 नवंबर को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। प्रदेश की रामगढ़ (अलवर), दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों में इनमें से भाजपा के पास केवल 1 सीट थी, वहीं कांग्रेस के पास 4 सीटें थी। इसके अलावा एक सीट बाप और एक सीट RLP के पास थी।

बताते चलें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की आज लास्ट डेट है। प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। जबकि 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, इसके बाद 23 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा होगी।

यह भी पढ़ें : दौसा में जब गहलोत का कहा नहीं टाल पाए डोटासरा, जमकर किया गमछा डांस; देखें VIDEO