Rajasthan By-Election: सुनील सिंह सिसोदिया: राजनीति में परिवारवाद को लेकर हल्ला भले ही मचे, लेकिन राजनीतिक दल परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे। विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने दो टिकट परिवारवाद में दिए हैं। तो कांग्रेस भी दो टिकट बड़े नेताओं के परिवार में ही देने की तैयारी में हैं। भाजपा ने सलूंबर और दौसा में तो कांग्रेस रामगढ़ और झुंझुंनूं विधानसभा सीट पर परिवारवाद में भी भरोसा जता रही है। भाजपा 6 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है और एक सीट चौरासी में घोषित करने की तैयारी है। वहीं, कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने पैनल केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। अब कभी भी कांग्रेस नामों की घोषणा कर सकती है।