5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result: चुनाव जीतने को लेकर कयास शुरू, यहां ये तय करेंगे हार-जीत

Chomu Assembly Constituency Election Result: विधानसभा आमचुनाव 2023 के मतदान खत्म होते ही अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। मतदान के बाद शाम को उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। अब 3 दिसंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कौन जीतेगा, इसे लेकर अनुमान लगाए जाने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 27 Nov 2023, 1:58 PM IST

Rajasthan Election 2023 Live Update : यहां 6 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 36.75 प्रतिशत मतदान, जानिएं कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

धनला. बुजुर्गों में मतदान को लेकर उत्साह मतदान के बाद कुछ क्षण आराम भी

Chomu Assembly Constituency Election Result: विधानसभा आमचुनाव 2023 के मतदान खत्म होते ही अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। मतदान के बाद शाम को उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। अब 3 दिसंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कौन जीतेगा, इसे लेकर अनुमान लगाए जाने लगे हैं। चाय की थड़ी हो, या फिर दुकानें सब जगह सिर्फ मतदाता एवं कार्यकर्ता जीत की गणित बैठाने में दिखे। सोशल मीडिया पर भी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत की ताल ठोकते दिखे।

यहां चौमूं विधानसभा में चुनावी रण में प्रमुख पार्टी प्रत्याशियों सहित 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा में 2 लाख 52 हजार 83 मतदाताओं में से 2 लाख 10 हजार 776 मतदाताओं ने वोट किया है। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद से ही प्रत्याशियों के समर्थक एवं मतदाता भी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का गुणा-भाग करते नजर आए। रुझानों के तहत भाजपा, कांग्रेस और रालोपा पार्टी प्रत्याशी के बीच टक्कर बताई जा रही है।

कांग्रेस ने इस बार चुनाव में नए चेहरे के रूप में महिला प्रत्याशी को उतारा है। रालोपा पार्टी से पिछली बार के प्रत्याशी ही मैदान में है। वहीं 2003 से पांचवीं बार भी भाजपा ने विधायक रामलाल शर्मा पर ही विश्वास जताकर मैदान में उतारा है। जो 2003, 2013, 2018 में विधायक बने हैं। चुनाव की स्थिति पर गौर किया जाए तो इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और रालोपा के बीच टक्कर है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

लगातार दो बार जीती भाजपा
विधानसभा में 2013 से भाजपा जीतती आ रही है। इस बार भी भाजपा पूरी तरह से सीट को कब्जाने के प्रयास में है। विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी की मेहनत कितना रंग लाती है, यह 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान पता चल सकेगा। इधर, कांग्रेस ने इस बार सीट को अपने कब्जे में लेने को लेकर भरपूर प्रयास किया है और आश्वस्त भी दिख रही है। पिछली बार रालोपा पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी। इस बार वह भी सीट पर कायम होने को लेकर आश्वस्त दिख रही है।

यह भी पढ़ें : कौन भेदेगा किला- इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस 35 तो भाजपा 20 साल से नहीं जीत पाई चुनाव

यह है स्थिति
क्षेत्र में मतदाताओं के अनुसार बात की जाए तो विधानसभा में जातियों का झुकाव प्रत्याशियों की हार जीत तय करेगा। रुझान है कि टक्कर में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी जाट बाहुल्य, भाजपा प्रत्याशी ब्राह्मण बाहुल्य और रालोपा प्रत्याशी यादव बाहुल्य जाति से है। ऐसे में अब माली, एससी एसटी, महाजन, कुमावत, कुम्हार सहित अन्य जातियों का झुकाव ही प्रत्याशियों की हार जीत तय करेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बंपर वोटिंग से बड़ा संकेत, कौन जीतेगा, कौन हारेगा?