5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन भेदेगा किला: इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस 35 तो भाजपा 20 साल से नहीं जीत पाई चुनाव

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को सम्पन्न हो गया। अब देखना यह है कि Bassi Assembly Constituency के विधानसभा रूपी किले को कांग्रेस 35 साल तो भाजपा 20 साल बाद भेद पाती है या नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 27 Nov 2023, 1:19 PM IST

bjp-vs-congress-1544525998.jpg

Mp election 2023

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को सम्पन्न हो गया। अब देखना यह है कि बस्सी के इस विधानसभा रूपी किले को कांग्रेस 35 साल तो भाजपा 20 साल बाद भेद पाती है या नहीं। बस्सी विधानसभा सीट (Bassi Assembly Constituency) पर कहने को तो त्रिकोणीय मुकाबला है, लेकिन राजनीतिक रणकार मुकाबला भाजपा व कांग्रेस में ही मान रहे हैं। दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी एवं उनके समर्थक अपनी जीत का 100 फीसदी पक्का दावा कर रहे हैं, लेकिन ताज किस पार्टी को मिलेगा या फिर पिछले चुनावों की तरह निर्दलीय ही बाजी मारेगा।

हालांकि प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन 3 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि किस पार्टी या प्रत्याशी को जीत मिलेगी। पहले मुकाबला चतुष्कोणीय लग रहा था। इस सीट पर चार प्रमुख दावेदार कांग्रेस से लक्ष्मण मीना, भाजपा से पूर्व आईएएस चन्द्रमोहन मीना, निर्दलीय जितेन्द्र मीना व अंजू खंगवाल चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा 9 प्रत्याशी और भी मैदान में हैं, लेकिन इनमें से सेहरा एक के ही बंधेगा। इसी प्रकार जमवारामगढ़ व चाकसू में भी कहने को तो त्रिकोणात्मक मुकाबला है, लेकिन राजनीतिक पण्डित भाजपा व कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर मान रहे हैं। देखना है कि इनमें से किस पार्टी के प्रत्याशी के जीत का सेहरा बंधता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इन 3 सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में हुआ ज्यादा मतदान, कांग्रेस मान रही जीत का पक्का संकेत

कांग्रेस को 1985 से जीत का इंतजार
बस्सी विधानसभा सीट पर 1985 में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश तिवाड़ी चुनाव जीते थे। उस वक्त यह सीट सामान्य थी। इसके बाद विधानसभा के 1990, 1993, 1998 व 2003 में लगातार कांग्रेस चुनाव हारती गई। इसके बाद 2008 में बस्सी सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। इसके बाद 2008 व 2013 व 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी हार गए। अब 2023 में कांग्रेस को चुनाव जीतने की उम्मीद है। कांग्रेस ने इस बार निर्दलीय विधायक लक्ष्मण मीना को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है।

परिसीमन के बाद भाजपा भी नहीं जीत पाई चुनाव
बस्सी सीट पर परिसीमन से पहले भाजपा का कब्जा था। इस सीट पर 1990 में निर्दलीय चुनाव जीतकर आए कन्हैया लाल मीना को 1993 में भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और वे चुनाव जीत गए। इसके बाद 1998 व 2003 में भी भाजपा के टिकट पर कन्हैयालाल लगातार चुनाव हार गए थे। लेकिन परिसीमन के बाद भाजपा ने कन्हैयालाल का टिकट काटकर डॉ. बनवारी लाल मीना को दे दिया, लेकिन वे भी हार गए। अब 3 दिसम्बर (Rajasthan Election Result Date) को ही पता चलेगा की किस के सिर जीत का सेहरा बंधेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बंपर वोटिंग से बड़ा संकेत, कौन जीतेगा, कौन हारेगा?