5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result: राजस्थान की इन 3 सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में हुआ ज्यादा मतदान, कांग्रेस मान रही जीत का पक्का संकेत

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। अब 3 दिसंबर को सभी की नजर चुनाव नतीजों (Rajasthan Election Result Date) पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 Nov 2023, 11:56 AM IST

rajasthan_election_result.jpg

rajasthan election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। अब 3 दिसंबर को सभी की नजर चुनाव नतीजों (Rajasthan Election Result Date) पर है। राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी और राजधानी में किसका पलड़ा भारी रहेगा। यह मतगणना के बाद ही साफ होगा। जयपुर में पिछले चुनाव की तुलना में लगभग एक फीसदी वोट ज्यादा पडे़ है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि वोटर का रूझान किस और है, हालांकि दोनों दलों ने अपनी सरकार बनने और जयपुर में भी ज्यादा सीट के ज्यादा दावे जरूर किए हैं।


परकोटे की सीटों पर मतदान का अंतर ज्यादा

परकोटे की तीन सीटों किशनपोल, आदर्शनगर और हवामहल सीट पर पिछले चुनाव की तुलना में मतदान ज्यादा हुआ है। इनमें भी किशनपोल में पांच और हवामहल में चार फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। जबकि आदर्शनगर में करीब एक फीसदी वोट ज्यादा पडे़ है। ये तीनों सीटें अल्पसंख्यक बहुल मानी जाती है। कांग्रेस के नेता इसे अपने लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।


इन सीटों पर एक फीसदी वोट का अंतर

बाहरी सीटों मेंं सिविल लाइंस, मालवीय नगर, सांगानेर, विद्याधरनगर, झोटवाड़ा में लगभग एक फीसदी मतदान ज्यादा हैं वहीं आमेर में तीन फीसदी मतदान कम हुआ है। वहीं बगरू में लगभग पिछले चुनाव के लगभग ही वोट गिरे है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पूर्व भाजपा विधायक का निधन, दौड़ी शोक की लहर


ज्यादा मतदान को माना जाता हैं एंटीइनकमबैंसी
आम तौर पर जब पिछले चुनाव की तुलना में मतदान का प्रतिशत ज्यादा होता है तो उसे वर्तमान सरकार के खिलाफ एंटीइनकमबैंसी माना जाता है लेकिन अब की बार के चुनाव में यह मतदान ज्यादा नहीं है और एक फीसदी से भी कम वोट ज्यादा पडे है। हालांकि कांग्रेस के नेता इसे अपने पक्ष में और भाजपा के नेता अपने पक्ष में होने के दावे कर रहे है।


जयपुर में पिछली बार कांग्रेस ने मारी थी बाजी
पिछले चुनाव में जयपुर की 19 सीटों में से कांग्रेस को 10 और भाजपा को 6 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गई थी। जयपुर में आदर्शनगर, किशनपोल, हवामहल, सिविल लाइंस, बगरू, झोटवाड़ा, जमवारामगढ़, कोटपूतली, विराटनगर और चाकसू सीट पर कांग्रेस आई थी। वहीं सांगानेर, मालवीयनगर, विद्याधर नगर, आमेर, चौमूं और फुलेरा पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं दूदू, बस्सी और शाहपुरा में निर्दलीय जीत कर आए थे।

यह भी पढ़ें : इस गांव में कोई और डाल गया विधायक की पौत्र वधू का वोट, तनावपूर्ण बन गया माहौल


पिछले चुनावों में जयपुर में यह रहा था मतदान प्रतिशत

वर्ष - मतदान
2023: 75.15
2018 : 74.34
2013 : 74.24
2008 : 63.65