9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Bhajan Lal Delhi Visit : दिल्ली में एक्टिव राजस्थान सीएम भजनलाल, जानें किस नेता से की दो दिन में दूसरी बार की मुलाक़ात?

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma New Delhi Visit : सीएम भजन लाल का दिल्ली दौरा, जयपुर लौटने से पहले दिल्ली में जारी रहा 'कर्टसी कॉल'... स्पीकर बिरला से दो दिन में दूसरी बार सीएम भजनलाल की मुलाक़ात
2 min read
Google source verification
rajasthan cm bhajan lal sharma delhi visit om birla meet

मुख्यमंत्री भजन लाल आज दूसरे दिन भी दिल्ली प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों से मुलाक़ात की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद भजनलाल का ये 'शिष्टाचार' मेल-मुलाकातों का दौर है। दिल्ली प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की। हालांकि प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे पर होने के कारण उनसे मुलाक़ात नहीं हो सकी।

दो दिन, दूसरी मुलाक़ात

सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली प्रवास के दौरान शिष्टाचार मुलाकातों में से सबसे ख़ास रहा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दो दिन के भीतर दूसरी बार मुलाक़ात। सीएम भजनलाल ने जहां रविवार देर शाम बिरला के आवास पहुंचकर उनसे मुलाक़ात की थी, वहीं आज सुबह भी वे उनसे मिलने फिर बिरला आवास पहुंचे। इस दौरान मुखयमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चाँद बैरवा और दिया कुमारी भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें : दिल्ली से मंत्रिमंडल की लिस्ट लेकर ही लौटेंगे मुख्यमंत्री !

जोधपुर हाउस पर बढ़ी रहीं हलचलें

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा जोधपुर हाउस में रुके रहे। यही कारण रहा कि उनसे मिलने वालों का वहां तांता लगा रहा। कई नेताओं और अधिकारियों ने उनसे वहां मुलाक़ात की। उनसे मिलने वालों में सीनियर विधायक डॉ किरोड़ी लाल मीणा से लेकर राजस्थान पुलिस के डीजी साइबर क्राइम रवि प्रकाश और आईएएस अधिकारी शुभ्रा सिंह ने जैसे नेता-अफसर शामिल रहे। इन सभी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें नई ज़िम्मेदारी संभालने की बधाई दी।

शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे थे बिरला

संसद में जारी शीतकालीन सत्र के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 15 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि बिरला ने वर्चुअल माध्यमों से भजनलाल को मुख्यमंत्री और दिया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री का ज़िम्मा संभालने को लेकर शुभकामनाएं ज़रूर दी थीं।

ये भी पढ़ें : भजन लाल के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ? जानें बड़ी वजह

सीएम-स्पीकर का एक कनेक्शन ये भी

स्पीकर ओम बिरला और सीएम भजनलाल शर्मा का एक ख़ास कनेक्शन और बन गया है। दरअसल हाल ही में सीएम भजनलाल के ओएसडी का ज़िम्मा वरिष्ठ आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को मिला है। श्रीवास्तव इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई वर्षों तक काम कर चुके हैं।