27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री की सौगात झालरापाटन को बड़ी सौगात, 19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 25 Jul 2018, 7:19 PM IST

cm raje

cm raje

जयपुर ।

राजस्थान के चुनावी साल में सीएम राजे की चुनावी यात्रा शुरू हो गई है। हाल ही में सीएम दो दिन के झालावाड़ दौरे पर चल रही थी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ जिले के दौरे से जयपुर लौटने से पूर्व झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए पेयजल और भूजल संबंधी विभिन्न विकास कार्याें की घोषणा की। सीएम ने काली सिंध नदी पर एनीकट निर्माण सहित विभिन्न घोषणाएं झालरापाटन के लिए की।


काली सिंध और आहू पर बनेगा एनीकट

सीएम ने काली सिंध नदी पर रायपुर तथा भूमाड़ा गांव के बीच 6 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से एनीकट निर्माण के निर्देश दिए। इस एनीकट निर्माण के बाद रायपुर, सुवास तथा भूमाड़ा गांवों के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा और भूजल पुर्नभरण भी होगा। आहू नदी पर गागरोन गांव के पास भी 5 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से एनीकट का निर्माण किया जाएगा जिसकी कार्य स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इस एनीकट के निर्माण से गागरोन, फोजलपुरा, कोथला घट्टी और नाला गांवों के लिए जल उपलब्ध होगा।


कालाखांखरा एनीकट की ऊंचाई बढ़ेगी

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 3 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से झालावाड़ शहरी पेयजल योजना के पेयजल स्रोत कालाखांखरा एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इससे झालावाड़ शहर के लिए पेयजल उपलब्धता बढ़ेगी और भूजल स्तर में बढ़ोारी होगी ।


पिड़ावा जल योजना का होगा पुनर्गठन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी जल योजना पिड़ावा के पुनर्गठन की घोषणा भी की। तीन करोड़ 94 लाख रूपए की लागत से होने वाले इस कार्य से पिड़ावा शहरी क्षेत्र को मिलने वाले पेयजल में वृद्धि होगी। इस कार्य में 5 लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय, करीब 10 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन तथा मोटर पंपसेट कार्य भी शामिल है।

NEXT STORY : झालावाड़ से CM राजे ने राजस्थान के किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट, किसानों को होगा बड़ा फायदा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग